सीएम भूपेश बघेल की अपील, कहा- बाहर से आने वाले न छुपाएं जानकारी, क्वारंटाइन का करें पालन

सीएम भूपेश बघेल की अपील, कहा- बाहर से आने वाले न छुपाएं जानकारी, क्वारंटाइन का करें पालन

सीएम भूपेश बघेल की अपील, कहा- बाहर से आने वाले न छुपाएं जानकारी, क्वारंटाइन का करें पालन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 3, 2020 6:02 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी किसी भी तरह से न छुपाए और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी क्वारेंटाइन नियम का पालन करें तभी हम सभी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने में सफल हो सकेंगे।

Read More: शराब दुकान खोलने के विरोध में उतरे पार्षद और स्थानीय लोग, मंत्री सिंहदेव और जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि आज प्रदेश में कोरोना संक्रमित 14 नए मरीज की पुष्टि हुई है ये सभी बाहर से आए हुए लोग थे और सरकार द्वारा उन्हें निर्धारित क्वारेंटाईन सेंटर में रखा गया था जहां परीक्षण उपरांत उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो सकी है। इन लोगो के क्वारेंटाइन सेंटर में रुके होने के कारण इनके स्वास्थ्य की जांच हो सकी और उन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया जा सका है।

Read More: लॉक डाउन 3.0 के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया गाइडाइन, इन सेवाओं को मिलेगी छूट, इन पर रहेगा प्रतिबंध

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में पहले भी लोगों को कहा गया है कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की जानकारी दे और उन्हें निर्धारित क्वारेंटाइन का पालन कराएं ताकि अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

Read More: 17 मई तक लॉकडाउन के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश, सभी शासकीय और निजी दफ्तर एक शिफ्ट में होंगे संचालित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"