सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कहा- करतारपुर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी खर्च

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कहा- करतारपुर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी खर्च

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, कहा- करतारपुर जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी खर्च
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 13, 2019 12:33 am IST

रायपुर: 550वे प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सिख समाज को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने करतारपुर जाने वाले छत्तीसगढ़ के भक्तों के लिए रेल मंत्रालय से बात कर स्पेशल ट्रेन चालवाने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा है कि करतारपुर जाने वाले भक्तों का खर्च सरकार वहन करेगी।

Read More: गोलामाल है भई सब गोलमाल है, 533 रुपए कमाने हो रहा एक लाख से भी ज्यादा का खर्च

गौरतलब है कि 550वे प्रकाश पर्व पर सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग के मोहन नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया।

Read More: टीका लगाते ही हुई नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया मामला

भूपेश बघेल ने कहा कि जिस पूज्य भूमि में गुरुनानक देव जी ने इतने बरस गुजारे, उस पवित्र करतारपुर साहिब जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया है। प्रदेश के श्रद्धालु भी पवित्र करतारपुर साहिब जा कर पुण्य लाभ उठाना चाहेंगे। प्रदेश सरकार इनकी रेल यात्रा का खर्च वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गुरुनानक देव ने समाज में फैली हुई कुरीतियों का विरोध किया और सच्चे ज्ञान का मार्ग अपने भक्तों के लिए प्रशस्त किये। सत्य की खोज के लिए उन्होंने लंबी यात्रायें की। उनके अनुयायियों ने साहस और सेवा का जज्बा दिखाया। प्रकाशपर्व के इस पावन अवसर पर आप लोगों के बीच आकर अभिभूत हूँ। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया।

Read More: हैलोजन की लाइट से सैकड़ों ग्रामीणों की आंखों में इन्फेक्शन, गांव में शिविर लगाकर किया जा रहा उपचार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/S1pACjUXf5U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"