सीएम भूपेश बघेल ने किया ऑनलाइन पोर्टल ”सीजीहाट” का लोकार्पण, फल-सब्जी, दूध, किराना सहित इन चीजों की कर सकेंगे खरीदी

सीएम भूपेश बघेल ने किया ऑनलाइन पोर्टल ''सीजीहाट'' का लोकार्पण, फल-सब्जी, दूध, किराना सहित इन चीजों की कर सकेंगे खरीदी

सीएम भूपेश बघेल ने किया ऑनलाइन पोर्टल ”सीजीहाट” का लोकार्पण, फल-सब्जी, दूध, किराना सहित इन चीजों की कर सकेंगे खरीदी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: April 16, 2020 1:20 pm IST

रायपुर: लॉक डाउन के दौरान प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाइन पोर्टल ”सीजीहाट” का लोकार्पण किया। इस वेबसाइट के माध्यम से प्रदेश की जनता लॉक डाउन के दौरान घर बैठे ही ताजे फल और हरी सब्जियों की खरीदी कर सकेंगे।

Read More: सीएम बघेल ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, ऑनलाइन पोर्टल ’पढ़ई तुंहर दुआर’ के बारे में दी जानकारी

मिली जाानकारी के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल सीजीहाट के माध्यम से फल-सब्जी, दूध, किराना सामान, कपड़े, शहद, वनोपज और अण्डे सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामानें खरीद सकेंगे। इस पोर्टल में डेढ़ सौ रूपए की खरीदी करने पर डिलीवरी शुल्क चार्ज फ्री किया गया है। आप इस लिंक http://www.cghaat.in/ पर जाकर खरीद कर सकेंगे।

Read More: लॉकडाउन में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर थमा रहेगा आवागमन का हर पहिया, देश में अब 325 जिले कोरोना फ्री

वहीं, दूसरी ओर भूपेश बघेल की पहल पर लाॅकडाउन में फंसे राज्य एवं राज्य से बाहर के एक लाख 62 हजार 649 श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर राहत पहुंचाई गई है। इनमें से 37 हजार 247 श्रमिकों को लगभग 102 लाख रूपए (राशन एवं नगद) के रूप में नियोजकों, नगर निगमों और श्रम विभाग के सहयोग से व्यवस्था करायी गई। वही विभिन्न नियोजकों के माध्यम से श्रमिकों को 24 लाख 77 हजार रूपए एडवांस सैलरी के रूप में भी दिलायी गई है। इसी प्रकार अन्य राज्यों में फसे 6 हजार 584 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के रूप में 19 हजार 72 लाख रूपए जमा करवाया गया।

Read More: छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर, 6 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 10 का इलाज जारी

साथ ही राज्य स्वास्थ्य बीमा सेवाएं द्वारा संचालित क्लीनिकों में 20 हजार 583 श्रमिकों का निःशुल्क इलाज कर दवाई आदि वितरित किया गया। कुली वर्ग एवं तृतीय लिंग वाले 58 हजार 128 श्रमिकों को (राशन एवं नगद) तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। जिसकी लागत 124 लाख 19 हजार रूपए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न राहत शिविरों में एक हजार 661 श्रमिकों के लिए भोजन, राशन आदि की व्यवस्था की गई है। वही श्रमिक वर्क प्लेस में 2 हजार 748 श्रमिकों के लिए राशन, चिकित्सा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"