दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: September 13, 2019 6:53 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस दौरान भूपेश बघेल और वेंकैया नायडू के बीच प्रदेश के मौजूदा हालात और कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

Read More: भोपाल हादसे पर पूर्व सीएम ने जताया दुख, मृतक के परिजनों के लिए 25 लाख रूपये मुआवजे की मांग, जानिए

वहीं, दूसरी ओर शाम 5 बजे सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल सोनिया गांधी से मुलाकात कर दो अक्टूबर को गांधी जयंती के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें गांधी जयंती के दिन ही छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार कुपोषण के खिलाफ बड़ी जंग का ऐलान करने वाले हैं।

Read More: लड़की से मसाज का वीडियो वायरल होने के बाद चिन्मयानंद से 7 घंटे पूछताछ, छात्रा का कराया गया मेडिकल

गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल बुधवार रात राजधानी रायपुर से दिल्ली के रवाना हुए थे। वे दिल्ली में एआईसीसी की अहम बैठक में शामिल होंगे और कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Read More: नासा भेजेगा विक्रम लैंडर की तस्वीर, इसरो के प्रयास को सराहा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/A_ZfyH8aUUg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"