सीएम भूपेश बघेल ने दिए धान को ढकने के लिए केंद्रों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने दिए धान को ढकने के लिए केंद्रों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

सीएम भूपेश बघेल ने दिए धान को ढकने के लिए केंद्रों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 2, 2020 9:33 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसान ही नहीं सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाके में हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए सूबे के मुखिया भूपेश बघेल ने जिला कलेक्टरों को धान खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम करने का निर्देश जारी किया है। भूपेश बघेल ने धान को ढकने के लिए खरीदी केंद्रों में तालपत्री की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया है।

Read More: राजधानी रायपुर में बेमौसम बरसात, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा- 4 जनवरी तक हो सकती है बारिश, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी है कि कि वे अपने धान को मौसम देखकर ही बेचने लाए ताकि उनके धान में नमी न आने पाए।

Read More: CBSE का फरमान, 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"