CM भूपेश बघेल बोले- 3 दिन में राज्य में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं, जल्द ग्रीन जोन में आएगा छत्तीसगढ़

Ads

CM भूपेश बघेल बोले- 3 दिन में राज्य में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं, जल्द ग्रीन जोन में आएगा छत्तीसगढ़

  •  
  • Publish Date - April 20, 2020 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ में राहत की खबर है। यहां पिछले तीन दिनों से एक भी कोरोना केस सामने नहीं आया है। जिससे अब ये उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश जल्द ही ग्रीन जोन में आएगा।

Read More News: अक्षय कुमार के 25 करोड़ डोनेट करने पर ‘शॉटगन’ ने साधा था निशाना, अब तारीफ के साथ दी ये सफाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बयान में बताया कि प्रदेश में पिछले तीन दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया है। मुझे उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ बहुत जल्द ग्रीन जोन में आएगा। फिलहाल प्रदेश में एक ही जिला रेड जोन में है।

Read More News: पटवारी ने एसडीएम पर लगाए वसूली सहित बंधक बनाने का आरोप, शिकायतकर्ता को ही किया सस्पेंड

आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 36 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से 25 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर ​घर चले गए हैं। बचे 11 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है। सबसे ज्यादा मामले कोरबा जिले से सामने आए हैं। अभी कोरबा रेड जोन में है।

Read More News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में चल रहा था इलाज