सीएम भूपेश बघेल बोले- मेडिकल गुड्स पर GST में दी जाए छूट, वित्त विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 28 करोड़

सीएम भूपेश बघेल बोले- मेडिकल गुड्स पर GST में दी जाए छूट, वित्त विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 28 करोड़

सीएम भूपेश बघेल बोले- मेडिकल गुड्स पर GST में दी जाए छूट, वित्त विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 28 करोड़
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 18, 2020 11:00 am IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। इस दौरान सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने केंद्र से मेडिकल समाना और कोरोना महामारी के समय बचाव के लिए उपयोग किए जाने वाले मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, वेंटीलेटर और दवाइयों पर जीसटी में छूट दी जानी चाहिए है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर अपनी बात कही है।

Read More: लॉकडाउन में दूल्हा-दुल्हन ने लिए शिव चौक के फेरे, अनोखे तरीके से निभाई शादी की रस्म

वहीं, दूसरी ओर उन्होंने संकट की इस घड़ी में आर्थिक मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों को धन्यवाद ​किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना संकट से लड़ाई में सहयोगी बनते हुए हमारे शासकीय सेवकों ने स्वेच्छा से अपने वेतन का कुछ हिस्सा “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में दान करने का फ़ैसला किया है। इसके तहत आज वित्त विभाग की ओर से 28 करोड़ से अधिक की राशि सहायता कोष में दान की गई है।

Read More: बसपा विधायक रामबाई का दावा, राज्य के सभी बड़े नेताओं ने दिया था मंत्री बनाने का वचन

गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्र से छत्तीसगढ़ को अक्टूबर-2019 से मार्च-2020 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में भारत सरकार से एक हजार 896 करोड़ रूपए मिलने थे। इनमें से 8 अपगैल को 341 करोड़ 56 लाख 50 हजार रूपए 7 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं। जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से प्रदेश को अभी भी एक हजार 554 करोड़ 43 लाख 50 हजार रूपए मिलने बांकी है।

Read More: कोरोना का हॉटस्पाट बनी जगहों पर होगा प्रशासन का कड़ा नियंत्रण, 3 मई तक इन क्षेत्रों में बरती जाएगी सख्ती


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"