कृषि कानून पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हमला है देश के किसानों पर, जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा, महंगाई बढ़ेगी

कृषि कानून पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हमला है देश के किसानों पर, जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा, महंगाई बढ़ेगी

कृषि कानून पर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- हमला है देश के किसानों पर, जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा, महंगाई बढ़ेगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 23, 2020 2:11 pm IST

रायपुर: मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में भी इस कानून को लेकर सरगर्मी चरम पर है। विपक्ष कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कृषि कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम बघेल ने कहा है कि यह बिल देश के किसानों पर हमला है। जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा, महंगाई बढ़ेगी।

Read More: अब मेकाहारा की स्टाफ नर्सों ने खोला मोर्चा, प्रबंधन पर लगाया क्वारंटाइन नियमों की अवहेलना का आरोप

सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मोदी सरकार का कृषि कानून संघीय व्यवस्था पर हमला है। यह बिल देश के किसानों पर हमला है। इससे जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा, महंगाई बढ़ेगी।

Read More: NCB का बड़ा एक्शन, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर सहित इन हस्तियों को भेजा समन

बता दें कि किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी की वेब बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस ने विरोध के लिए रणनीति तैयार की है जिसके अनुसार कांग्रेसी घर-घर जाकर कानून के खिलाफ हस्ताक्षर कैंपेन चलाएंगे। 26 सितंबर को सोशल मीडिया में स्पीक फार फार्मर कैंपेन चलाया जाएगा और 29 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। 10 अक्टूबर को रायपुर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए खराब परफार्मेंस वाले CMHO, देखिए सूची


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"