सीएम भूपेश बघेल कल करेंगे ‘मोर बिजली एप‘ का शुभारंभ, घर बैठे मिलेगी बिजली संबंधित 16 से अधिक सेवाएं

सीएम भूपेश बघेल कल करेंगे ‘मोर बिजली एप‘ का शुभारंभ, घर बैठे मिलेगी बिजली संबंधित 16 से अधिक सेवाएं

सीएम भूपेश बघेल कल करेंगे ‘मोर बिजली एप‘ का शुभारंभ, घर बैठे मिलेगी बिजली संबंधित 16 से अधिक सेवाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 4, 2020 2:15 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 05 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से ‘मोर बिजली एप‘ के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Read More: कांग्रेस नेता का ऐलान, कहा- हाथरस की पीड़िता के आरोपियों का सिर काटकर लाओ, मिलेगा 1 करोड़ रुपए ईनाम

मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Read More: पहले करती है शादी, फिर रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवकों से ऐंठती है पैसे, जानिए लूटेरी दुल्हन के कारनामे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"