कूर्मि समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन कश्यप से मुलाकात करने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मचा हड़कंप

कूर्मि समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन कश्यप से मुलाकात करने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मचा हड़कंप

कूर्मि समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन कश्यप से मुलाकात करने सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: July 29, 2019 12:55 pm IST

भिलाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अचानक सोमवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 पहुंचने से हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए डॉक्टरों को लगा कि वे आकस्मिक निरीक्षण या किसी विशेष प्रयोजन के लिए आए हैं। बाद में उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री किसी बीमार शख्स को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

Read More: मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सजाए-ए-मौत, बहुचर्चित मामले में आया फैसला

मिली जानकारी के अनुसार सीएम बघेल सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कूर्मि समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन कश्यप से मिलने आए थे। उन्होंने कूर्मि समाज के वरिष्ठ मदन कश्यप के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सबसे पहले चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए बातचीत की। मदन कश्यप गंभीर बीमारी के चलते लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

Read More: पुलिस आरक्षक पर शादी करके धोखाधड़ी का आरोप, युवती ने एसपी कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/bWFaHk6dnHA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"