गमछे से बना जैकेट पहनकर सीएम भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, छत्तीसगढ़ के किसान पहनते हैं ऐसा जैकेट

गमछे से बना जैकेट पहनकर सीएम भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, छत्तीसगढ़ के किसान पहनते हैं ऐसा जैकेट

गमछे से बना जैकेट पहनकर सीएम भूपेश बघेल ने पेश किया बजट, छत्तीसगढ़ के किसान पहनते हैं ऐसा जैकेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 3, 2020 10:27 am IST

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। इस दौरान एक अलग ही बात देखने को मिला। बजट पेश करने के दौरान सीएम भूपेश बघेल कुर्ता पैजामा के साथ जैकेट पहने हुए नजर आए। दरअसल भूपेश बघेल बजट प्रस्तुत करते समय जो जैकेट पहनी थी वो छत्तीसगढ़ी गमछे से बना हुआ है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आमतौर किसान ऐसा जैकेट पहनते हैं।

Read More: बिना पानी पस्त होगा पाकिस्तान, भारत ने तैयार की ये रणनीति

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल खुद एक किसान परिवार से आते हैं। वे पहले भी अपने भाषण के दौरान किसान पुत्र होने की बात कह चुके हैं। किसान पुत्र होने छवि उनके कार्यकाल में देखने को मिलती है। सीएम भूपेश बघेल ने शपथ लेने के साथ ही किसानों को कर्जमाफी की सौगात दी थी। वहीं, बजट में भी किसानों को कई सौगातें मिली है।

Read More: संविलयन की घोषणा से शिक्षक पंचायत में खुशी का माहौल, मुख्यमंत्री का किया आभार

गौरतलब है कि भूपेश बघेल ने आज 75 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में भूपेश बघेल ने किसान, युवा, महिला और कर्मचारी वर्गोें के लिए कई अहम घोषणाएं की।

Read More: BUDGET: 400 यूनिट तक के बिजली बिल की राशि में 50 प्रतिशत की छूट, जानें बजट की बड़ी बातें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"