देर शाम दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दोपहर में झारखंड में चुनावी सभाओं को भी करेंगे संबोधित

देर शाम दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दोपहर में झारखंड में चुनावी सभाओं को भी करेंगे संबोधित

देर शाम दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, दोपहर में झारखंड में चुनावी सभाओं को भी करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 6, 2019 1:04 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 दिसम्बर को दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। इससे पहले वे जशपुर होते हुए झारखण्ड का दौरा करेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान भूपेश बघेल पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर धान खरीदी सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Read More: कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट

वहीं, झारखंड प्रावस के दौरान भूपेश बघेल इतवारी बाजार और रामगढ़ के दुलमी बाजार तांद मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भूपेश बघेल जश्पुर लौट आएंगे। यहां वे सीधे रायपुर आएंगे।

Read More: मुख्यमंत्री 6 दिसम्बर को दिल्ली सहित दो राज्यों के दौरे पर, झारखण्ड में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

तय समय के अनुसार सुबह 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 10.50 बजे जशपुर पहुंचेंगे और वहां बैठक के बाद सुबह 11.05 बजे रवाना होकर 11.40 बजे रांची पहुंचेंगे। दोपहर 12.10 बजे झारखण्ड बोकारो जिले के बेरमो पहुंचेंगे और 12.15 बजे चुनावी सभा के संबोधित करेंगे। दोपहर 1.20 बजे जिला मुख्यालय रामगढ़ के दुलमी बाजार तांद मैदान में आम सभा को संबोधित करने के बाद अपरान्ह में जशपुर लौटेंगे। दोपहर 3 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More: बीजेपी ने राजधानी सहित प्रदेश में बदले 10 वार्ड के प्रत्याशी, देखें संशोधित लिस्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"