चुनाव प्रचार के अंतिम दैर में जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, सभाओं को करेंगे संबोधित

चुनाव प्रचार के अंतिम दैर में जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, सभाओं को करेंगे संबोधित

चुनाव प्रचार के अंतिम दैर में जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, सभाओं को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: December 19, 2019 1:12 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी सरगर्मी जोरों पर है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक दलों के नेता मैदान में उतर चुके हैं और अपने उम्मीवारों के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गुरुवार 19 दिसंबर को जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान भूपेश बघेल अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Read More: CAA को लेकर बरती जा रही सावधानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11ः00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा दौरे पर रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 11ः45 बजे जगदलपुर में आम सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2ः35 बजे धमतरी आकर वहां जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे शाम 4ः50 बजे राजनांदगांव पहुंचकर रोड शो और सभा में शामिल होंगे।

Read More: लेनदेन में गड़बड़ी करने के 2 मामलों में पूर्व मंत्री को जेल, कोर्ट ने सुनाई सश्रम कारावास की सजा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"