CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु और सदा स्वस्थ रहने की कामना की

CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु और सदा स्वस्थ रहने की कामना की

CM भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु और सदा स्वस्थ रहने की कामना की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: April 10, 2021 9:11 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राज्यपाल अनुसुइया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:जवान रामेश्वर मन्हास से पूछताछ जारी, CRPF हेडक्वार्…

राज्यपाल ने पूजा अर्चना कर जन्मदिन मनाया

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने ईश्वर से देश-प्रदेश को कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त करने तथा इस गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

आम जनता से की घर पर रहने की अपील
राज्यपाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अतः प्रयास करे की अपने घर पर ही रहे, भीड़-भाड़ वाले तथा सामूहिक आयोजन पर जाने से बचे। मास्क का सदैव प्रयोग करें और हाथों को साबून से बार-बार धोते रहे। साथ ही रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक काढ़े या घर में ही उपलब्ध वस्तुएं का उपयोग करें।

ये भी पढ़ें:चौथे चरण के मतदान के बीच हिंसा, सुरक्षाबलों की फायर…

साथ ही इस बीमारी से जुड़े प्रारंभिक लक्षण दिखने पर अपना परीक्षण कराए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में या किसी चिकित्सक से संपर्क करें और चिकित्सक की सलाह पर निर्धारित दवाओं का उपयोग करना प्रारंभ करें। अपने घर के बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष रूप से ध्यान रखें। हम अभी इस समय दवाई और कड़ाई के सिद्धांत का पालन करें और निश्चित ही हमारी सजगता से ही देश एवं प्रदेश को कोरोना संक्रमण वायरस से मुक्त करा लेंगे।

ये भी पढ़ें:बंगाल में चौथे चरण का रण, दोपहर 12 बजे तक 33.98% मत..


लेखक के बारे में