रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में दीवाली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म पूरी की। बस्तर से लेकर सरगुजा तक इस तरह के झालर आंगनों और द्वारों पर लटकाए जाने की परंपरा है, जिसे पहटा या पिंजरा भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेस, सीएम शिवराज से भेंट कर कमलनाथ बोले-
दीपावली के दौरान खेतों में जब नई फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से इस तरह के कलात्मक झालर तैयार करतें हैं। इनसे घरों की सजावट करते हैं। सुख-समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी को धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों मिली करारी हार? मंथन कर रही कांग्रेस, कई जिला अध्यक्षों …