राम मंदिर पर फैसले के बाद सीएम कमलनाथ की DGP और मुख्य सचिव के साथ अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर होगी चर्चा

राम मंदिर पर फैसले के बाद सीएम कमलनाथ की DGP और मुख्य सचिव के साथ अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर होगी चर्चा

राम मंदिर पर फैसले के बाद सीएम कमलनाथ की DGP और मुख्य सचिव के साथ अहम बैठक, सुरक्षा को लेकर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 11, 2019 3:05 am IST

भोपाल: राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मध्यप्रदेश में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। फैसले को लेकर कहीं से भी अ​प्रिय घटनाओं की खबर सामने नहीं आई है। राम मंदिर में फेसले के दो दिन बाद सीएम कमलनाथ ने सोमवार को प्रदेश के आला अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में कमलनाथ सभी जिलों की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने राम मंदिर पर फैसले को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू करने का निर्देश जारी किया था।

Read More: हटाई गई धारा 144, दो दिवसीय अवकाश के बाद आज खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

मिली जानकारी के अनुसार सीएम कमलनाथ ने सबुह 11.00 बजे डीजीपी विजय कुमार सिंह और मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती को बैठक के लिए बुलाया है। बैठक में सीएम कमलनाथ धारा 144 के दौरान मध्यप्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट लेंगे और मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश के सभर जिलों की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

Read More: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

वहीं, दूसरी ओर भोपाल जिला प्रशासन ने आज से धारा 144 हटा दिया है। इसके साथ ही सभी स्कूल-कॉलेजों को खोल दिया गया है। साथ ही सभी शराब दुकानों को भी खोलने का निर्देश जारी किया गया है।

Read More: केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सीएम भूपेश बघेल करेंगे धान के MSP पर चर्चा, कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे जयपुर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/1ogbB6UTHx8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"