CM शिवराज ने प्रदेश की जनता से की अपील, कोरोना के खिलाफ सभी उपाय करें, शिवरात्रि पर लगने वाले मेलों पर जल्द होगा निर्णय

Ads

CM शिवराज ने प्रदेश की जनता से की अपील, कोरोना के खिलाफ सभी उपाय करें, शिवरात्रि पर लगने वाले मेलों पर जल्द होगा निर्णय

  •  
  • Publish Date - February 23, 2021 / 06:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

भोपाल। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर CM शिवराज ने प्रदेश की जनता से अपील की है। सीएम शिवराज ने कहा कि सावधानी रखे मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
Read More News: भूपेश 2020-2021 के तृतीय अनुपूरक अनुमान रखेंगे, धान खरीदी-कर्ज लेने के मुद्दे पर हंगामे 

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना फिर पैर पसार रहा है, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण ने गंभीर रूप धारण कर लिया है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र से लगा हुआ है।आज हम प्रदेश के जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक कर रहे हैं। शिवरात्रि पर लगने वाले मेलों पर बैठक में निर्णय होगा। बैठक में जो भी जा रहा है उसके बाद हम फैसला करेंगे।

Read More News: लेकर CM भूपेश बघेल गंभीर, एयरपोर्ट, छत्तीसगढ़- महाराष्ट्र सीमा में थर्मल

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जरा भी लापरवाही रही तो हमारी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी। प्रदेश एक बार फिर से संकट में फंस जाएगा, प्रदेश को फिर से संकट में फंसने नहीं देना है, सावधानी में ही सुरक्षा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के सारे उपाय हमें करने चाहिए।
Read More News: CM भूपेश बघेल मध्यप्रदेश के ग्राम दिघौरी स्थित श्री गुरूरत्नेश्वर धाम जाएंगे, स्थानीय कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत