IBC24 की खबर का बड़ा असर: कृषि विभाग की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में CM शिवराज ने दिए जांच के आदेश, ट्वीट कर कही ये बात

Ads

IBC24 की खबर का बड़ा असर: कृषि विभाग की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में CM शिवराज ने दिए जांच के आदेश, ट्वीट कर कही ये बात

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 01:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

भोपाल। आईबीसी-24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चैहान ने खुद संज्ञान लेते हुए ट्वीट करके यह कहा है कि कृषि विभाग में विकास अधिकारी के पद के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल ;PEB की ओर से ली गई परीक्षा में शीर्ष दस स्थान पाने वाले परीक्षार्थियों के समान अंक होने का मामला मेरे संज्ञान में मामला आया है। मैंने इस मामले की विस्तृत जांच के आदेश अधिकारियों को दिए हैं।

Read More News: मामला Raipur के Queens Club का! आखिर हाउसिंग बोर्ड कब करेगी कार्रवाई? सवालों के घेरे में अधिकारी

इससे पहले कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी कहा था कि जो भी दोषी होगा, वह वख्शा नहीं जाएगा। यहां आपको बता दें कि यह मामला कृषि विभाग अधिकारियों की भर्ती का है, जो पिछले महीने 10-11 फरवरी को ;PEB ने परीक्षा आयोजित की थी। इस कृषि विभाग भर्ती की अनियमितताओं को बुधवार को आईबीसी-24 ने प्रमुखता से उठाया था। जिसको लेकर खबर का बड़ा असर हुआ है।