100 दीनदयाल रसोई केंद्रों का आज शुभारंभ करेंगे सीएम शिवराज, लाभार्थियों से करेंगे संवाद

Ads

100 दीनदयाल रसोई केंद्रों का आज शुभारंभ करेंगे सीएम शिवराज, लाभार्थियों से करेंगे संवाद

  •  
  • Publish Date - February 26, 2021 / 02:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे मिंटो हाल में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के द्वितीय चरण में सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार और छतरपुर जिले के रसोई केन्द्रों पर उपस्थित लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। रसोई केन्द्र 52 जिला मुख्यालय और 6 धार्मिक नगर मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में संचालित होंगे।

Read More News: कांग्रेस-भाजपा के बीच ट्विटर वार, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रमन सिंह को याद दिलाए..

कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्षेत्रीय टी.व्ही. न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी किया जायेगा।

Read More News: N95 मास्क के नाम पर ठगी, लड़की की आवाज में बात कर व्यापारियों को लग…

इस दौरान सीएम रसोई योजना की सतत निगरानी के लिए बनाये गये पोर्टल का भी लोकार्पण करेंगे। पोर्टल में प्रतिदिनलाभान्वित हितग्राहियों की संख्या, रसोई केन्दों का विवरण, ऑनलाइन रसोई केन्द्रों और नगरीय निकायों को दान देने की सुविधा जन-सामान्य के लिये की गई है।

Read More News:  न्यू दिल्ली स्वीट्स सील, 10 हजार का जुर्माना भी लगाया, छापे में लड्…

इस पोर्टल में एक डैशबोर्ड भी है, जिससे योजना क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ विभिन्न केन्दों में योजना के क्रियान्वयन की बेहतर समीक्षा हो सकेगी। योजना के सभी 99 रसोई केन्द्रों को गूगल मैप पर भी टैग किया गया है। इससे रसोई केन्द्रों को आम नागरिक आसानी से ढूंढ सकेंगे।

Read More News:   मंत्री रविंद्र चौबे और अमरजीत भगत के साथ आज दिल्ली जाएंगे CM बघेल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से होगी मुलाकात