CM शिवराज आज मंत्री रामखिलावन पटेल से चाय पर करेंगे चर्चा, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए छात्रों से करेंगे मुलाकात
CM शिवराज आज मंत्री रामखिलावन पटेल से चाय पर करेंगे चर्चा, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए छात्रों से करेंगे मुलाकात
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सुबह 10.40 बजे मंत्री रामखिलावन पटेल से चाय पर चर्चा करेंगे। रामखिलावन पटेल पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण के मंत्री है। चाय पर चर्चा के दौरान सीएम कामकाज की जानकारी लेंगे।
Read More News: राममंदिर के चंदे पर विवाद! बीजेपी ने लगाया कांग्रेस और वामदलों पर साजिश का आरोप, कांग्रेस ने कहा चंदे के पैसे से
इसके बाद शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद से मुलाकात करेंगे। तय कार्यक्रमों के मुताबिक सीएम शिवराज 11 बजे एनसीसी कैडेट्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम मप्र और छत्तीसगढ़ के एनएसएस छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। ये सभी छात्र गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।
Read More News: कटघरे में PSC… चयन पर सवाल! अभ्यर्थी ने लगाए गंभीर आरोप तो बीजेपी ने खोला मोर्चा
इसके बाद मुख्यमंत्री 12.35 बजे रतलाम पहुंचेंगे। जहां सीएम पीएम आवास योजना की सौगात हितग्राहियों को देंगे। सीएम यहां पुलिस आवासों का भी लोकार्पण करेंगे। शाम 4.30 बजे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की सीमक्षा करेंगे। शाम 5.30 बजे उपार्जन की लंबित भुगतान की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
Read More News: देर रात युवक की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Facebook


