9 अप्रैल तक बंद रहेंगी सब्जी मंडी, सुबह 6 से 11 बजे तक राशन दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

9 अप्रैल तक बंद रहेंगी सब्जी मंडी, सुबह 6 से 11 बजे तक राशन दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

9 अप्रैल तक बंद रहेंगी सब्जी मंडी, सुबह 6 से 11 बजे तक राशन दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: April 6, 2020 5:04 pm IST

जबलपुर: केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है, बावजूद इसके संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालात को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉक डाउन आगे बढ़ सकता है। फिलहाल सरकार के निर्देश के 21 दिनों तक पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। इसी बीच जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए सब्जी और फल मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है।

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, कहा- एक साल तक 30 प्रतिशत कम लूंगा सैलरी

कलेक्टर भरत यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में 9 अप्रैल तक सभी सब्जी मंडी और फल मंडी बंद रहेगी। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि 3 दिनों तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वहीं राशन दुकानों के लिए भी कहा है कि ये दुकाने सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी।

Read More: दीये जलाना छोड़ युवक मुंह से उगल रहा था आग, बाल-बाल बची जान, झुलसा चेहरा

बताया जा रहा है कि जबलपुर में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए कलेक्टर ने सख्ती बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा गया है कि लॉक डाउन का पूरे जिले में सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"