कोरोना वार्ड की बिजली गुल होने से कांग्रेस नेता की मौत, लापरवाही पर डीन और अधीक्षक को थमाया नोटिस

कोरोना वार्ड की बिजली गुल होने से कांग्रेस नेता की मौत, लापरवाही पर डीन और अधीक्षक को थमाया नोटिस

कोरोना वार्ड की बिजली गुल होने से कांग्रेस नेता की मौत, लापरवाही पर डीन और अधीक्षक को थमाया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 12, 2020 3:22 am IST

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में लापरवाही के चलते कांग्रेस नेता की कोरोना वार्ड में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोरोना यूनिट की बिजली गुल हो गई। जिसके बाद इमरजेंसी बैकअप का सहारा लिया गया था। लेकिन वो भी 10 मिनट में बंद हो गया।

Read More News: ‘गोधन न्याय योजना’ बना आय का जरिया, वर्मीकंपोस्ट बेचकर गौठान समिति को 28 हजार रुपए की आमदनी

बिजली बंद होने से कोरोना वार्ड की मशीनें बंद हो गई। जिसके बाद वार्ड में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान वार्ड में भर्ती कांग्रेस के पूर्व पार्षद की हालत बिगड़ गई। कांग्रेस नेता अकबर खान ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे। वहीं, करीब डेढ़ घंटे तक बिजली ठप रहने के चलते कांग्रेस नेता की मौत हो गई। वहीं एक और मरीज की भी हालत खराब हो गई। सूत्रों के मुताबिक जनरेटर में डीजल नहीं होने से वो चालू नहीं पाया था। शाम 5:48 बजे बिजली गुल हुई थी, जो दो घंटे बाद 7:45 बजे वापस आई। इस दौरान कोरोना वार्डों में कुल 64 मरीज भर्ती थे। इनमें से 11 गंभीर मरीजों को आईसीयू वार्ड में रखा गया था। 

Read More News: पन्ना टाइगर रिजर्व में लौटी रौनक, बाघिन ने 21 शावकों को दिया जन्म

 बिजली गुल होने की वजह से हुई मौत से हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने इनकार किया है। वहीं इस मामले में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया के डीन और अधीक्षक को नोटिस थमाया है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।

Read More News: ‘गोधन न्याय योजना’ बना आय का जरिया, वर्मीकंपोस्ट बेचकर गौठान समिति को 28 हजार रुपए की आमदनी


लेखक के बारे में