कांग्रेस ने आदिवासी नेता के नाम पर लगाई मुहर, मोहन मरकाम होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने आदिवासी नेता के नाम पर लगाई मुहर, मोहन मरकाम होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस ने आदिवासी नेता के नाम पर लगाई मुहर, मोहन मरकाम होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 28, 2019 9:25 am IST

रायपुरः लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद से छत्तीसगढ़ में नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मांग उठने लगी थी। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को पार्टी हाईकमान
ने कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के नाम पर मुहर लगा दी। बता दें लंबे समय से मोहन मरकाम के नाम का लेकर कयास लगाए जा रहे थे और आज अततः पार्टी हाईकमान
ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम और मनोज मंडावी का नाम सुझाया गया था, उन्होंने मोहन मरकाम के नाम पर मुहर लगाई है।

Read More: संसद में गृहमंत्री ने रखा प्रस्ताव, जम्मू-कश्मीर में 6 महीने और राष्ट्रपति शासन की मांग

जानिए कौन हैं मोहन मरकाम
कोडागांव से विधायक मोहन मरकाम सरल सहज हैं और पार्टी के सभी सीनियर नेताओं से उनके अच्छे संबंध हैं। मोहन मरकाम 2013 और 2019 लगातार दो बार के विधायक हैं, उन्होने लता उसेंडी को हराया है। सदन में उनकी सक्रियता चर्चाओं में रहती है। मोहन मरकाम दो महीने शिक्षाकर्मी रहे तो लंबे अरसे तक एलआईसी के विकास अधिकारी भी। पचास वर्षीय यह नेता संगठन में कई जवाबदेही संभाल चुका है, ब्लाक अध्यक्ष से लेकर मौजुदा समय में एआईसीसी का हिस्सा मोहन मरकाम हैं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"