किसान आंदोलन: बैल-गाड़ियों से विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बंगले के बाहर तैनात किया भारी पुलिस बल
किसान आंदोलन: बैल-गाड़ियों से विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, पूर्व केंद्रीय मंत्री के बंगले के बाहर तैनात किया भारी पुलिस बल
भोपाल। विधानसभा सत्र भले ही स्थिगित कर दिया गया हो, लेकिन सोमवार को कांग्रेस भोपाल में बड़ा किसान आंदोलन करेगी। आंदोलन की बागडोर संभाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा है कि सरकार ने किसानों के डर से विधानसभा का सत्र स्थिगित किया है। सोमवार को कांग्रेस बैल-गाड़ियों से विधानसभा का घेराव करने जा रही थी। विधानसभा सत्र भले ही स्थिगित कर दिया हो, लेकिन कांग्रेस भोपाल की सड़कों पर किसानों के हित में आवाज बुलंद करेगी।
Read More News: BPCL, एयर इंडिया निजीकरण को लेकर दृढ़ है मोदी सरकार, क्या पूरा होगा विनिवेश लक्ष्य?
इस बीच रात में अरुण यादव के बंगले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात की गई। अरुण यादव ने आरोप लगाया है कि सोमवार को होने वाले आंदोलन को लेकर कई किसान नेता उनसे मिलने आने वाले थे। ऐसे नेताओं को भोपाल के बाहर रोक दिया गया है। साथ ही उनसे किसी को नहीं मिलने दिया जा रहा है, फिर भी सोमवार को कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
Read More News: भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Facebook


