कोरबा नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, राजकिशोर बने महापौर

कोरबा नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, राजकिशोर बने महापौर

कोरबा नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, राजकिशोर बने महापौर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: January 10, 2020 8:49 am IST

कोरबा। कोरबा नगर निगम में भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी राजकिशोर प्रसाद ने बीजेपी के रितु चौरसिया को हराया है। कांग्रेस को 34 और बीजेपी को 33 वोट मिले। अधिकारी ने राजकिशोर को 1 वोट से विजयी घोषित किया।

Read More News: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, इस राशि पर सबसे ज्यादा असर, ध्यान रखें …

बता दें कि नगर निगम के 67 वार्डों में बीजेपी के 31 और कांग्रेस के 26 पार्षद हैं। ऐसे में यहां अनुमान लगाया जा रहा था कि बीजेपी बहुमत का आंकड़ा लाकर यहां महापौर का चुनाव जीत सकती है। लेकिन अंतिम समय में ऐसा नहीं हुआ।

Read More News: ट्रिपल आईटी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लग…

पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद यहां सियासी उलटफेर देखने को मिला। जेसीसीजे-बसपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया। 3 पार्षदों के समर्थन के साथ ही कांग्रेस का आंकड़ा 34 के पार हो गया। जबकि बीजेपी ने दो निर्दलीय का समर्थन लेकर सिर्फ 33 पर ही अटक गई। अंतिम परिणाम में कांग्रेस के राजकिशोर प्रसाद विजयी घोषित हुए।

Read More News: विधायक सत्यनारायण शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, खारिज हुई निर्वाच…

इधर जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में हुए चुनाव में अब सभी जगह कांग्रेस उम्मीदवार महापौर शहरी सत्ता का काम संभालेंगे। ऐसा पहली बार हुआ जब कांग्रेस ने एक साथ 10 नगर निगमों में अपना कब्जा जमाया है। इस जीत से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

Read More News: कोरबा नगर निगम को आज मिलेगा महापौर, कांग्रेस ने राजकिशोर तो बीजेपी …


लेखक के बारे में