गुना: सोशल मीडिया पर जिला पुलिस बल के एक आरक्षक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस जवान लड़की को कंधे पर बिठाकर डांस करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ है। शनिवार देर रात उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में आरक्षक एक युवती के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं आरक्षक युवती को कंधे पर बिठाकर डांस कर रहा है।