रायपुर। कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ को रविवार को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में 14 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित आधे से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 14 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 21 है, जिनका इलाज रायपुर एम्स में लगातार जारी है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ में बाहर से आए मजदूरों ने ये परेशानी बढ़ाई है। प्रदेश में 14 नए कोरोना पॉजिटव सामने आए हैं। दुर्ग से 8 और कवर्धा से 6 कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है।
ये भी पढ़ें- BSF के सात और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमित मरीजों की संख्…
अभी तक ग्रीन जोन में रहे दुर्ग में 97 सैंपल में से 8 मरीजों की रिपोर्ट देर शाम पॉजिटिव आई है। इन 8 नए मरीजों को रायपुर एम्स लाया गया है। भिलाई के सुपेला और कैंप से एक-एक, जामुल हाउसिंग बोर्ड से एक और कुम्हारी से दो संक्रमित मिले हैं। दुर्ग के रैनबसेरा में 2 और आनंदविहार बोरसी में एक संक्रमित व्यक्ति मिला है। जानकारी के मुताबिक ये सभी कुछ दिनों पहले दूसरे राज्यों से आए हैं। जिसमें मुंबई, नागपुर, तेलंगाना, सिलीगुड़ी, कटक के श्रमिक भी शामिल हैं, इनमें से 5 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही क्वारंटाइन किया था। मामले सामने आने के बाद कलेक्टर अंकित आनंद ने CMHO ऑफिस में सभी अधिकरियों की बैठक ली, उन्होंने संक्रमितों की हिस्ट्री निकालने और सभी संबंधित जगहों को सेनेटाइज करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के सभी के परिजनों को भी होम क्वारंटाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें- झारखंड में लागू नहीं होगी केंद्र सरकार द्वारा दी गई छूट, सीएम ने कह…
इधर, कवर्धा भी अभी तक ग्रीन जोन में था, लेकिन 6 मरीज सामने आने के बाद हालात बदल चुके हैं। जिले में 6 नए मरीज पाए गए हैं, उनमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं, ये सभी मजदूर हैं।
कबीरधाम जिला अब तक लॉक डाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन में था, हालाकि कवर्धा से मध्यप्रदेश जिला लगा हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहे काम से अब तक सब ठीक था, लेकिन रविवार को कवर्धा जिले के ग्राम रेंगाखार व समनापुर जंगल के क्वारंटाइन सेंटर में 6 मरीज मिलने के बाद हालत बदल चुके है, इन सेंटर में 6 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें तीन महिला, तीन पुरुष बताए जा रहे हैं, शिविर से कुल 12 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिनमें से 6 पॉजिटिव मिले है, सभी मजदूर है, जो महाराष्ट्र, हैदराबाद सहित कई जगहों से पैदल यहां पहुंचे थे, इन सेंटर में मजदूरों की संख्या कहीं ज्यादा है, वहीं अब जिले को पूरी तरह से लॉक कर दिया गया है, मरीजों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। सभी लोगो का ट्रेव्हल हिस्ट्री निकली जा रही है, साथ ही शिविर में रुके सभी मरीजों के साथ ही खाने देने वाले कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों का भी रिपोर्ट रायपुर भेजी जा रही है, गांव को पूरी तरह से सील करके, जांच तेज कर दी है।
ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हेल्थ वर्कर, दक्षिणी दिल्ली में लगात…
प्रदेश में अब तक कोरोना के 19902 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 18848 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 57 की पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 997 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 36 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 21 मरीजों का उपचार जारी है।