म्यांमार के 6 जमातियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, मस्जिद में छिपाने वाले दो भारतीयों को भी भेजा जेल

Ads

म्यांमार के 6 जमातियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, मस्जिद में छिपाने वाले दो भारतीयों को भी भेजा जेल

  •  
  • Publish Date - July 25, 2020 / 06:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल, सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में ठहरे म्यांमार के 6 जमातियों को कोर्ट ने एक-एक महीने की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही उन पर 16 हजार 800 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। कोर्ट ने मस्जिद में छिपाने वाले दो भारतीय नागरिक को भी जेल भेजा है।

Read More News: चरित्र शंका पर फावड़े से काट दिए थे पत्नी के हाथ-पैर, इलाज के दौरान महिला की मौत

जानकारी के अनुसार म्यांमार से आए 6 जमाती पर्यटन वीजा लेकर यहां आए थे। वहीं कोरोना के चलते जिला प्रशासन ने इन्हें क्वारेंटाइन किया था। लेकिन सभी जमाती प्रशासन को सूचना दिए बिना चोरी-छिपे क्वारेंटाइन सेंटर से बाहर निकलकर आमजनों के बीच पहुंचकर धर्म-प्रचार कर रहे थे।

Read More News: 2 अमेरिकी फाइटर जेट ने ईरानी विमान को हवा में घेरा, 100 मीटर करीब आ गए थे दोनों
बताया गया कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर ये सभी 21 फरवरी को स्थानीय संपर्कों के माध्यम से भोपाल की मस्जिदों में रुके और सीहोर आकर पुख्ता मस्जिद में रुके थे। सभी जमातियों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद उन्हें होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी थी। वहीं वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने के बाद कोर्ट ने एक-एक महीने की सजा सुनाई है।

Read More News: नींद का झोंका आने से हुई थी दुर्घटना, लोहे के सरिया और पेड़ के बीच फंसे ड्राइवर की दर्दनाक मौत