बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से नहीं हुई एक भी मरीज की मौत, जानिए कितने नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से नहीं हुई एक भी मरीज की मौत, जानिए कितने नए संक्रमितों की हुई पुष्टि

बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से नहीं हुई एक भी मरीज की मौत, जानिए कितने नए संक्रमितों की हुई पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 12, 2021 4:16 pm IST

Covid cases in Chattisgarh 2021 :

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 297 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 564 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राहत की बात ये है कि छत्तीसगढ़ में आज एक भी कोरोना मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 13478 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: सैकड़ों निरीक्षकों को मिली प्रमोशन की सौगात, बनाए गए कार्यवाहक DSP, गृहविभाग ने जारी किया आदेश

आज 297 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 98 हजार 270 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 80 हजार 275 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4517 हो गई है।

Read More: प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर तबादले, बदले गए कई जिले के जिला पंचायत CEO

जिलेवार मरीजों की संख्या

रायपुर- 18

दुर्ग- 12

राजनांदगांव- 02

बालोद- 01

बेमेतरा- 01

कवर्धा- 01

धमतरी- 16

बलौदाबाजार- 17

महासमुंद- 02

गरियाबंद- 04

बिलासपुर- 04

रायगढ़- 09

कोरबा- 05

जांजगीर- 38

मुंगेली- 02

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 01

सरगुजा- 06

कोरिया- 11

सूरजपुर- 05

बलरामपुर- 05

जशपुर- 13

बस्तर- 34

कोंडागांव- 13

दंतेवाड़ा- 08

सुकमा- 35

कांकेर- 04

नारायणपुर- 06

बीजापुर- 24


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"