भोपाल, मध्यप्रदेश। रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत के बीच राहत की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अब कोविड सेंटर्स को मुफ्त में रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलेगा। सरकार नई स्कीम के तहत अनुबंधित कोविड सेंटर को रेमडेसिविर की फ्री में उपलब्ध कराएगी।
Read More News: जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की पहल, दिल्ली भेजी 70 टन ऑक्सीजन, रेलवे ने बनाया ग्रीन काॅरिडोर
वहीं जिन अस्पतालों से करार नहीं, उन्हें प्रति इंजेक्शन 1568 रु देने पड़ेंगे। इंजेक्शन के लिए राशि रेड क्रॉस में जमा करनी होगी।
Read More News: 106 साल के मोहन पटेल ने दी कोरोना को मात, कहा- हिम्मत और हौसला और सकारात्म सोच बनाए रखें
इधर 9 जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू
कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया है। राजधानी भोपाल समेत 9 जिलों में कोरोना कर्फ्यू को 3 मई तक बढ़ाया है। भोपाल, छिंदवाड़ा, देवास, बैतूल, सीधी समेत 9 जिलों में कोरोना कर्फ्यू 3 मई की सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
Read More News: लॉकडाउन ने तोड़ कर रख दी किसानों की कमर, नहीं बिक रही सब्जियां, फेंकने को हैं मजबूर