जंगल, नदी, नाले और पहाड़ को पार कर ग्रामीणों को ना सिर्फ टीके लगा रहे, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी

जंगल, नदी, नाले और पहाड़ को पार कर ग्रामीणों को ना सिर्फ टीके लगा रहे, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी

जंगल, नदी, नाले और पहाड़ को पार कर ग्रामीणों को ना सिर्फ टीके लगा रहे, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दे रहे स्वास्थ्यकर्मी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 20, 2021 5:45 pm IST

बलरामपुर: स्वास्थ्य कर्मियों को भगवान का दर्जा यूं ही नहीं दिया गया। हम आपको बलरामपुर जिले की ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसमें स्वास्थ्य के कर्मचारी जंगल, नदी, नाले और पहाड़ का लगभग 9 किमी का दुर्गम रास्ता तय कर गांव पहुंचते हैं और ग्रामीणों को कोरोना वायरस के ना सिर्फ टीके लगा रहे हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दे रहे हैं।

Read More: राजधानी समेत दूसरे जिलो में एक साल में 11 प्रतिशत बढ़े सड़क हादसे, 513 लोगों ने इन दुर्घटनाओं में गवां दी जान

बता दें कि खड़िया दामर ग्राम पंचायत का ये सबसे दूरस्थ और पहुंचविहीन गांव बचवार है, यहां के ग्रामीण कोविड वैक्सीन के टीके तो लगवाना चाहते थे, लेकिन कैसे लगवाएं, ये बड़ा सवाल था। ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को सुविधा पहुंचाने का जिम्मा उठाया और खुद ही निकल पड़े दुर्गम रास्तों पर, जहां सिर्फ पैदल ही पहुंचा जा सकता है।

Read More: PUBG की भारत में लॉन्चिंग पर लग सकती है रोक ! इस बड़ी संस्था ने किया विरोध, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर किया खतरे से आगाह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"