डकैतों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई थी 40 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई हेड कॉन्स्टेबल की जान

डकैतों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई थी 40 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई हेड कॉन्स्टेबल की जान

डकैतों ने पुलिस पार्टी पर बरसाई थी 40 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई हेड कॉन्स्टेबल की जान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 29, 2019 4:27 am IST

श्योपुर, मध्यप्रदेश। श्योपुर में शनिवार सुबह गसवानी थाना इलाके के जंगलों में पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में डकैत के पैर में 2 गोली लगने से वह घायल हो गया वहीं एक हेड कॉन्स्टेबल मुकेश राजावत को भी गोली लगी पर हेडकॉन्स्टेबल ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिससे उस हेड कॉन्स्टेबल की जान बच गई।

पढ़ें- नए साल में देर रात नहीं परोसी जाएगी शराब, पुलिस विभाग ने जारी किया पब और रेस्टोरेंट संचालकों को न…

मुठभेड़ में डकैतों की तरफ से पुलिस टीम पर 40 से ज्यादा राउंड फायर किए। पुलिस की जबाबी कार्रवाई में डकैत के पैरों में लगी गोली, डकैत के पास से 315 बोर की रायफल, 50 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। चिलवानी थाना इलाके के देवरी गांव का रहने वाला है डकैत। डकैत के खिलाफ लूट, अपहरण सहित कई मामले दर्ज थे, गसवानी थाना इलाके के झुमका खोह के जंगल में पूरी मुठभेड़ हुई है। घायल डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया बाकी साथी भागने में सफल रहे पर डकैत के पैर मे गोली लगने के कारण वह भाग नहीं सका जिसे पुलिस ने आसानी से गिरफ्तार कर लिया और अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया।

पढ़ें- गोवा में छुट्टी मना रहे शिवराज, समंदर किनारे दिखा अलग अंदाज

बताया गया है कि डकैत रामसेवक 10 साल से फरार चल रहा था, शिवपुरी जिले में 10 हजार, श्योपुर में 25 हजार सहित राजस्थान में भी 10 हजार का इनाम घोषित था, दोनों राज्यों की पुलिस डकैत की तलाश में जुटी हुई थी। डकैत रामसेवक के खिलाफ लूट, मर्डर, ओर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी नगेन्द्र सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे। पुलिस डकैत के जंगलों में सर्चिंग कर रही है। घटना की जानकारी के मिलने के बाद एडीजी अशोक गोयल भी मौके पर पहुंच गए ओर पूरे मामले में गंभीरता से डकैत के ओर साथियों को पकड़ने के लिए टीम तैयार का सर्चिंग में रवाना की ।

पढ़ें- NHAI के मैनेजर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त …

मुखबिर की सूचना पर पुलिस कप्तान नगेंद्र सिंह ने सूचना मिलते ही तत्काल एक टीम तैयार की और विजयपुर सिलवानी का स्वामी थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग के लिए रवाना की। साथ ही पुलिस अधीक्षक भी खुद मौके पर पहुंच गए। डकैतों की तरफ से हुई फायरिंग में एक हेड कांस्टेबल मुकेश राजावत को भी गोली लगी लेकिन मुकेश राजावत ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी जिसके कारण मुकेश राजावत की जान बच गई । पुलिस ने डकैत को गिरफ्तार कर लिया है और अब गंभीरता से उससे पूछताछ और गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी इकट्ठा कर रही है ।

पढ़ें- महिला टीआई ने लगाई फरियादी को फटकार, 100 बार आओ तो भी दर्ज नहीं होग…

आदिवासी डांस फेस्टिवल में थिरकीं राज्यपाल


लेखक के बारे में