कोरोना वायरस से संक्रमित थी मृतका, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अशोकनगर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
कोरोना वायरस से संक्रमित थी मृतका, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अशोकनगर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
जबलपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से 11वीं मौत हो गई है। 69 वर्षीय महिला की मौत के बाद कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट आई है।
जबलपुर जिले के सदर निवासी महिला की मौत के बाद सैंपल लिया गया था। इसके पश्चात मृत महिला सहित 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है।
ये भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 65 हजार 928, स्वस्थ …
वहीं अशोकनगर जिले में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 32 हो गई है। अशोकनगर में 1 मरीज की मौत हो चुकी है, वही 11 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे अर्जुन चरण सेठी क…
वहीं इंदौर जिले में 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में कुल मरीजों की संख्या 3830 हो गई है। इंदौर में 2 और कोरोना मरीज की मौत की भी पुष्टि हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस से अब तक 159 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे अर्जुन चरण सेठी का निधन, सीएम नवीन
MGM मेडिकल कॉलेज ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर नए मामलों की पुष्टि की है।
बता दें कि मध्यप्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, मंगलवार सुबह आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हजार 683 हो गई है। वहीं अब तक 416 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 6 हजार 539 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद अब प्रदेश में अब 2 हजार 728 एक्टिव केस हैं।
ये भी पढ़ें- अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे अर्जुन चरण सेठी का निधन, सीएम नवीन
प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट बने इंदौर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 830 पहुंच गया है, यहां कोरोना से अब तक 159 मरीजों की मौत हुई है, इंदौर में 2 हजार 454 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब तक 1 हजार 822 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 1 हजार 309 मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

Facebook


