पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर वैक्सीनेशन की मांग, सांसद विवेक तन्खा ने PM और स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

Ads

पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर वैक्सीनेशन की मांग, सांसद विवेक तन्खा ने PM और स्वास्थ्य मंत्री से लगाई गुहार

  •  
  • Publish Date - April 16, 2021 / 04:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

जबलपुर, मध्यप्रदेश। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम तेजी से हो रहा है। दूसरी ओर कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच एक ओर जहां 18 साल से ज्यादा सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाने की मांग उठ रही है तो वहीं दूसरी ओर पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर वैक्सीनेशन की मांग भी हो रही है।

Read More News: फुण्डहर, धरसीवां और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ , सभी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध, इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पीएम और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह से मांग कि पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देकर टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाए।

Read More News: जिंदा कोरोना मरीज को डेथ सर्टिफिकेट! पत्नी ने जिद कर मुंह देखने के लिए हटाया कपड़ा तो रह गई हैरान

तन्खा ने कहा कि MP-CG में पत्रकारों की स्थिति बहुत चिंतनीय है। अधिकांश पत्रकार कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

Read More News: लड़के को जबरन थूक चटवाया, वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

सेना की मदद से अस्थाई अस्पताल खोलने की मांग

सांसद विवेक तन्खा जबलपुर में सेना की मदद से अस्थाई अस्पताल खोलने की मांग की है। कहा कि पूरे महाकौशल में कोरोना मरीज बेड की खातिर भटक रहे। दिल्ली और रायपुर की तर्ज में जबलपुर में सेना की मदद से खुले अस्थाई अस्पताल बनाया जाए। तन्खा ने कहा कि अस्थाई अस्पताल के लिए सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि दूंगा।