Dengue cases in Mp 2021 : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा मामले ग्वालियर में सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 74 मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में ब्लैक आउट का खतरा टला! विभाग के आश्वासन के बाद बिजलीकर्मियों ने खत्म किया हड़ताल
जिसके बाद अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1680 हो गई है। बता दें कि जिले में डेंगू से अब तक 5 मरीजों की मौत हो गई है।
इधर राजधानी भोपाल में भी डेंगू का कहर जारी है। 81 सैंपल की जांच में 6 डेंगू नए मरीज मिले है। इस साल डेंगू मरीजों की संख्या 605 हो गई है। चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 20 सैंपल की जांच में चार चिकनगुनिया के मरीज मिले है। बता दें कि अब तक चिकनगुनिया के 123 मरीज मिले है।