बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने पर देवती कर्मा ने कहा- पूरा हुआ सपना, खुशी तब ज्यादा होती जब…

Ads

बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने पर देवती कर्मा ने कहा- पूरा हुआ सपना, खुशी तब ज्यादा होती जब…

  •  
  • Publish Date - March 2, 2019 / 08:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल कैबिनेट ने झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद स्व महेंद्र कर्मा के बेटे आशीष कर्मा डिप्टी कलेक्टर बनाए जाने का निर्णय किया है। सरकार के इस फैसले के बाद आशीष की मां देवती कर्मा ने कहा है कि कर्माजी का सपना था कि उनका बेटा कलेक्टर बने। आज कांग्रेस सरकार में यह सपना पूरा हो गया।

उन्होंने कहा, खुशी तो है कि उनका बेटा डिप्टी कलेक्टर बन गया, लेकिन ख़ुशी तब और ज़्यादा होती जब महेंद्र कर्माजी जीवित रहते। देवती ने कहा कि मैं सरकार से मांग करूंगी कि आशीष की पोस्टिंग बस्तर क्षेत्र में ही हो। देवती ने कहा कि पुरानी सरकार से भी हमने आवेदन किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाग लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी पहुंचे ग्वालियर 

बता दें कि भूपेश कैबिनेट ने शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इसके अलावा कैबिनेट में किसानों के और वनवासियों के मुद्दे पर चर्चा हुई।