दिग्विजय ने लगाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मुर्दाबाद के नारे, जानिए क्या है माजरा

Ads

दिग्विजय ने लगाए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मुर्दाबाद के नारे, जानिए क्या है माजरा

  •  
  • Publish Date - February 25, 2019 / 08:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

भोपाल। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान अकसर विवादों में घिर जाते हैं। सोमवार को भी यही हुआ जब दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। इससे कार्यक्रम में 2 घंटे से इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता न केवल चौंक गए बल्कि नाराज भी हो गए।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में बैरागढ़ पहुंचे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी के पक्ष में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता जिंदाबाद, विरोध में काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन कांग्रेस नेताओं ने काम नहीं किया वो मुर्दाबाद। उनके इस बयान से वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।  

यह भी पढ़ें : विधानसभा में सीएम भूपेश ने की घोषणा, रेत खदानों में अवैध खनन रोकने लगेंगे सीसीटीवी कैमरे 

वहीं दिग्विजय के कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी शामिल हुए। वे भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। साथ ही, भाजपा के बैरागढ़ मंडल प्रवक्ता 25 सदस्यों के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। कहा जा रह है कि भाजपा नेता और प्रवक्ता पार्टी की रीति-नीतियों को लेकर नाराज हुए हैं इसलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।