जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर बीजेपी में कलह, कांग्रेस ने कसा तंज

जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर बीजेपी में कलह, कांग्रेस ने कसा तंज

जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर बीजेपी में कलह, कांग्रेस ने कसा तंज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 9, 2020 12:32 pm IST

रायपुर। जिलों की कार्यकरिणी को लेकर भाजपा में अन्तर्विरोध शुरू हो गया है । जिलों की कार्यकारिणी बनाने में नए अध्यक्षों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले दिनों बलरामपुर जिला कार्यकारिणी को लेकर बीजेपी नेताओं में तनातनी देखने को मिली थी, बाद में मामला प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गया ।

ये भी पढ़ें- इराक से और अमेरिकी सैनिक वापस बुलाने की योजना बना रहे हैं ट्रम्प

इधर रायपुर शहर जिला की कार्यकारिणी को लेकर भी जद्दोजहद शुरू हो गई है । शायद यही वजह है कि शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी कार्यकारिणी की लिस्ट तैयार नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें-‘कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के भारत सरकार नीत प्रयासों …

रायपुर के अलावा बिलासपुर और भिलाई में नामों को लेकर तनातनी हो रही है । इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नई नियुक्तियों के बाद ऐसे विरोध होते है ।

ये भी पढ़ें-श्रीलंका में जलते तेल टैंकर के पास समुद्र में डीजल की परत बनी

वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में 15 साल तक सत्ता का सुख भोगने वाले लोगों को ही मौका दिया जा रहा है ऐसे में निष्ठावान कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट रहा है ।


लेखक के बारे में