बिना अनुमति शिक्षक ने करा दिया हाई स्कूल भवन का उद्घाटन, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

बिना अनुमति शिक्षक ने करा दिया हाई स्कूल भवन का उद्घाटन, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

बिना अनुमति शिक्षक ने करा दिया हाई स्कूल भवन का उद्घाटन, कलेक्टर ने थमाया नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 29, 2019 3:17 pm IST

धमतरी: जिला कलेक्टर रजत बंसल ने धमतरी विकासखण्ड की शासकीय माध्यमिक शाला कसावाही के प्रधानपाठक देवनीश एक्का को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रधान पाठक एक्का ने बीते दिनों बिना अनुमति के हाई स्कूल कसावाही का उद्घाटन सम्पन्न कराया था। इसी बात को लेकर उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

Read More: ऑनलाइन जमा होगा नगर निगम टैक्स, इस साइट पर जमा कर सकते हैं स्वनिर्धारित कर

मिली जानकारी के अनुसार कसावाही स्कूल के प्रधानपाठक देवनीश एक्का ने 26 जुलाई को जिला प्रशासन एवं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना उन्नयित हाई स्कूल कसावाही का उद्घाटन सम्पन्न कराया गया, जो कि सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल नियमों के प्रतिकूल है। उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की कण्डिका सामान्य-2 के नियम (पए पपए पपप) को प्रतिकूल निरूपित करते हुए उनसे तीन दिनों के भीतर कारण सहित प्रतिवाद अनिवार्यतः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रस्तुत प्रतिवाद संतोषजनक व समाधानकारक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात नोटिस में कही गई है।

Read More: शिक्षकों को बड़ी राहत, वेतन भुगतान के लिए 3.16 करोड़ रुपए का फंड जारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Fnq8YnpTE9g” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"