देश के जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया, मध्यप्रदेश में 9 तो छत्तीसगढ़ में 1 जिला रेड जोन में
देश के जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटा गया, मध्यप्रदेश में 9 तो छत्तीसगढ़ में 1 जिला रेड जोन में
रायपुर। कोरोना वायसर के बढ़ते मामलों के बीच अब सरकार ने देश के जिलों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज में बांटने का काम किया गया है। जिसके अनुसार देश में कुल 130 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। वहीं 284 जिले ऑरेंज में तो 319 जिले ग्रीन जोन में है।
Read More News: चीन के लिए PR एजेंसी की तरह काम रहा WHO, आनी चाहिए शर्म- डोनाल्ड ट्रंप
बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां थोड़ी राहत है। सिर्फ राजधानी रायपुर को रेड जोन में रखा गया है। वही कोरबा जिले को ऑरेंज में रखा गया है। वहीं अन्य 26 जिलों को ग्रीन जोन में बांटा गया है।
Read More News: पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले 15,759, अब तक 346 की मौत
वहीं मध्यप्रदेश के 9 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। जबकि 24 जिले ग्रीन जोन में बांटा गया है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, देवास, ग्वालियर, इस्ट निवाड़ को रेड जोन में रखा गया है।

Read More News: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 1993 नए केस, 73 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की कुल संख्या 35 हजार के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है। इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी।
नए नियमों के अनुसार, अब अगर किसी जिले में 21 दिनों से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है, तो वह ग्रीन जोन में आएगा। पहले ये समय 28 दिनों का था।
Read More News: महाराष्ट्र में फिर सियासी उथल-पुथल, सरकार पर मंडराया संकट

Facebook


