स्कूल से मिली साइकिल लौटाने कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों छात्र, दो महीने से हैं घरों में कैद, इस वजह से हैं परेशान
स्कूल से मिली साइकिल लौटाने कलेक्ट्रेट पहुंचे दर्जनों छात्र, दो महीने से हैं घरों में कैद, इस वजह से हैं परेशान
बैतूल । भीमपुर विकास खंड में स्कूली बच्चों ने सड़क नही तो साइकिल नहीं का नारा बुलंद किया है। ग्राम पंचायत उती के रहने वाले आधा सैकड़ा से अधिक बच्चे पिछले 2 महीने से स्कूल नहीं जा पाए हैं। दरअसल गांव से 3 किलो मीटर दूर स्कूल तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है। रास्ते में पड़ने वाली नदी और नालों पर पुल तो दूर रपटा तक नहीं है। यही वजह है कि बच्चे पिछले 2 महीने से अपने घरों में कैद हैं।
ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मोहर्रम को बताया पावन पर्व, ट्वीट कर मु…
स्कूली बच्चों ने खराब सड़क से तंग होकर सरकारी साइकिलों को वापस करने का फैसला किया है। पुल और सड़क न होने से तंग स्कूली बच्चे रोज दो से तीन किलोमीटर का सफर पैदल और कमर तक बाढ़ के पानी मे जोखिम उठाकर तय करते हैं।
ये भी पढ़ें- प्रदेश में भारी बारिश पर सीएम ने किया ट्वीट, आपदा प्रबंधन टीम को सभ…
सड़कों की बदहाली से नाराज बच्चे स्कूल की तरफ से दी गई साइकिलें वापस करने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। छात्रों ने शिक्षा विभाग की तरफ से दी गयी साईकिल वापस करने का एलान किया है। इससे मचे हड़कंप के बाद प्रशासन ने सुध ली है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/XT3cPI_k97U” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


