सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया गया पेश, DRI ने मांगी सागर ले जाने की अनुमति

Ads

सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया गया पेश, DRI ने मांगी सागर ले जाने की अनुमति

  •  
  • Publish Date - May 27, 2021 / 12:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर: सराफा कारोबारी और चेम्बर ऑफ कॉमर्स के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला को डीआरआई ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। डीआरआई ने सराफा कारोबारी सांखला को सागर ले जाने के लिए अनुमति मांगी है। बता दें कि प्रकाश सांखला पर सागर में बरामद विदेशी सोने को खरीदने का आरोप है और उन्हें वायलेशन ऑफ कस्टम एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

Read More: पुलिस वर्दी पहनने से पहले यहां लड़कियों का होता है वर्जिनिटी टेस्ट ! नौकरी के लिए सुंदर दिखना भी जरूरी

बता दें कि कारोबारी प्रकाश सांखला के ठिकाने पर डीआरआई की टीम ने दबिश दी थी। इस दौरान टीम को करीब 65 लाख नगद और लगभग 1 किलो सोना मिला है। वहीं, इस दौरान डीआरआई की टीम पर प्रकाश सांखला और उसके परिवार वालों ने मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद व्यापारियों ने थाने में जमकर हंगामा किया था।

Read More: जो बाइडन ने की कोरोना वायरस उत्पत्ति के दोबारा जांच की मांग, चीन ने कहा अमेरिकी मांग का कारण राजनीतिक