जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, 96 शिक्षकों को थमाया नोटिस, 2 निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, 96 शिक्षकों को थमाया नोटिस, 2 निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, 96 शिक्षकों को थमाया नोटिस, 2 निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 27, 2019 1:42 pm IST

रायपुर: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 3 दिनों से चल रहे इस कार्रवाई में 98 शिक्षकों को नोटिस दिया गया, जिसमें दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दरसअल नए शिक्षा सत्र की शुरुआत 24 जून से हो गई है, लेकिन अब तक कई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे हैं। ऐसे शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।

Read More: 1 साल के भीतर सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किया ये आदेश

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की है जो अब तक स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षक और जो समय पर स्कूल नहीं आते।नियमों उल्लंघन करने वाले ऐसे ही दो शिक्षकों को जिला शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए निलंबित कर दिया है किया है। निलंबित शिक्षक धरसीवां और तिल्दा में पदस्थ हैं।

Read More: भाजपा का ‘बल्ले’बाज विधायक, ‘मैन ऑफ द मैच’ में मिली सलाखें, जेल या बेल ? राजधानी में होगा फैसला

जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चन्द्राकर ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा सत्र के पहले दिन से स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। स्कूल सत्र के पहले दिन निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 50 शिक्षक को नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में शिक्षकों से जवाब मांगा गया है उनके जवाब से तय होगा कि उनके साथ आगे क्या किया जाएगा। इस तरह के निलंबन की संख्या और भी बढ़ सकती है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"