विद्युतकर्मी भी माने जाएंगे कोरोना वारियर्स, उर्जा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को जारी किया आदेश

विद्युतकर्मी भी माने जाएंगे कोरोना वारियर्स, उर्जा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को जारी किया आदेश

विद्युतकर्मी भी माने जाएंगे कोरोना वारियर्स, उर्जा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर्स को जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: April 25, 2020 10:53 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए स्थिति चिंताजनक लग रही है। इस संकट के समय में भी डक्टर, पुलिस और विद्युतकर्मी पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने विद्युत कर्मियों को कोरोना वॉरियर्स में शामिल करने का आदेश जारी किया है।

Read More: राजधानी कलेक्टर ने साफ की तस्वीर, दुकानों पर पहले की तरह प्रतिबंध लागू, उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार उर्जा विभाग ने शनिवार को प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को आदेश जारी करते हुए कहा है कि विद्युतकर्मियों को मुख्यमंत्री कोरोना वायरस योद्धा कल्याण योजना में शामिल किया जाए। इसके साथ ही अब विद्युतकर्मी 50 लाख रुपए के बीमा के दायरे में आएंगे।

Read More: एक थानेदार के सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, दूसरे थानेदार के पेट में घुसी, इलाज ​के दौरान मौत

गौरतलब है कि अब तक मध्यप्रदेश में कुल 1852 कोरोना संक्रमितों की पु​ष्टि हुई है। इनमें से 92 लोगों की मौत हो चुकी है और 210 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Read More: कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 3.76 लाख लीटर सैनिटाइजर का निर्माण, डिस्टिलरीज- महिला स्व-सहायता समूहों ने झोंकी ताकत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"