छत्तीसगढ़ में तूफान “ताउ-ते” का असर, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही जमकर बारिश, आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, कई इलाकों में ब्लैक आउट

Ads

छत्तीसगढ़ में तूफान "ताउ-ते" का असर, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ हो रही जमकर बारिश, आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, कई इलाकों में ब्लैक आउट

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 11:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

अंबिकापुर/ कोरिया/बलरामपुर। चक्रवात “ताउ-ते” का सरगुजा में भी असर दिखाई दे रहा है, ऐसा लगा रहा है कि तूफान ने सरगुजा संभाग में एंट्री कर ली है, यहां तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है, वहीं शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में ब्लैक आउट हो गया है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने जिला कलेक्टर्स से की चर्चा, कहा- हमारी लड़ाई एक एक व्यक्ति की जिंदगी बचाने की है

ऐसा ही नजारा बलरामपुर जिले में भी देखने को मिला है, जिले में ताउ-ते तूफान का असर व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है, यहां पिछले 2 घंटे से बारिश हो रही है, यहां जिले के 12 गांवों में ब्लैकआउट हो गया है, निचली बस्तियों के घरों में पानी घुस गया है।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर वेरिएंट भारत में ला सकता है कोरोना की तीसर…

वहीं कोरिया जिले में भी बीते चक्रवात ताउ-ते का असर दिखाई दे रहा है, यहां भी तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है, ​आकाशीय बिजली ​गिरने से घटनाएं भी हुईं हैं, जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में 9 लोग आए हैं, कई लोगो के घरों को भारी नुकसान भी हुआ है। मनेन्द्रगढ़ से लगे भौता गांव में आकाशीय बिजली के कारण जंगल में काम कर रहे 5 युवक घायल हुए हैं, घायलों को हॉस्पिटल लाया गया है। वहीं बेलबहरा में आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई है, 2 लोग हुए घायल हुए, ये ग्रामीण जंगल में लकड़ी लेने गए थे।

ये भी पढ़ें: भूपेश कैबिनेट के फैसले: लद्दाख बॉर्डर पर शहीद जवान …