कभी 8 लाख का ईनामी था ये नक्सली, अब मतदान दलों की करते हैं सुरक्षा

Ads

कभी 8 लाख का ईनामी था ये नक्सली, अब मतदान दलों की करते हैं सुरक्षा

  •  
  • Publish Date - April 12, 2019 / 01:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान गुरूवार को हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इधर कभी लोकतंत्र के खिलाफ रहकर मतदान का बहिष्कार करने वाले कोण्टा के पूर्व नक्सली एरिया कमेटी कमांडर अर्जुन 2019 लोकसभा चुनाव में मतदान दलों की सुरक्षा में लगे हैं।

ये भी पढ़ें:BJP को निर्वाचन आयोग ने दिया झटका, NAMO TV से सभी कंटेंट तत्काल हटाने के निर्देश

बस्तर में गुरुवार को मतदान के दौरान लोकतंत्र के त्यौहार की सुरक्षा का जिम्मा पूर्व नक्सली कमांडर अर्जुन ने अपने कन्धों पर उठा रखा था। अर्जुन 15 वर्ष की उम्र से ही नक्सलियों के साथ था और उन पर आठ लाख रूपए का इनाम भी था।

ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, लगाया 20 लाख का जुर्माना, जानिए 

आखिरकार नक्सलियों के बीच रहकर काफी परेशान हो गया था। जिसके बाद वह नक्सलियों की खेप से बाहर निकलना चाहता था, और फिर कुछ समय पहले अर्जुन ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। अर्जुन चुनाव बहिष्कार के फैसले को सही नहीं मानते। वे कहते हैं कि नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटना चाहिए और लोकतंत्र में हिस्सा लेना चाहिए।