शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नाश्ता नहीं मिलने से नाराज हुए पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, किया हंगामा

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नाश्ता नहीं मिलने से नाराज हुए पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, किया हंगामा

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नाश्ता नहीं मिलने से नाराज हुए पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, किया हंगामा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 8, 2020 7:55 am IST

बलरामपुर: जिले के सोशल मीडिया ग्रुपों में राजपुर नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह का विडीयो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पूर्व नगर पंचायत उपाअध्यक्ष और स्थानीय लोग शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए काफी हंगामा कर रहे हैं। हंगामे के दौरान पूर्व नगर पंचायत उपाअध्यक्ष सीईओ को अव्यवस्था के लिए दोषी ठहराते हुए उन्हें कोसते हुए नजर आ रहे हैं।

Read More: ईरान में कासिम सुलेमानी के जनाजे में मची भगदड़, 50 की मौत 150 से ज्यादा घायल

विडीयो में साफ साफ यह दिख रहा है की नगरपंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रोहितास अग्रवाल और अन्य स्थानीय लोग शपथग्रहण के दौरान मिली नाश्ते को लेकर काफी नाराज हैं। उनका आरोप है कि नगर का ये पहला कार्यक्रम है, जिसमे अतिथियों को सिर्फ एक—एक बिस्कीट दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज पूर्व उपाध्यक्ष सीएमओ पर जमकर बरसे और फिर कुर्सी छोड़कर सभी चले गए। नतीजा ये रहा कि शपथग्रहण के दौरान सारी कुर्सियां खाली रहीं।

Read More: छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन, सीएम भूपेश बघेल अध्यक्ष और खेल मंत्री उमेश पटेल होंगे उपाध्यक्ष


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"