क्वींस क्लब के संचालक को आबकारी विभाग ने थमया नोटिस, पूछा- क्यों न बार लाइसेंस कर दिया जाय रद्द

क्वींस क्लब के संचालक को आबकारी विभाग ने थमया नोटिस, पूछा- क्यों न बार लाइसेंस कर दिया जाय रद्द

क्वींस क्लब के संचालक को आबकारी विभाग ने थमया नोटिस, पूछा- क्यों न बार लाइसेंस कर दिया जाय रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 1, 2020 12:58 pm IST

रायपुर: क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना को लेकर प्रशासन एक्शन मोड पर आ गई है। क्वींस क्लब संचालकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि आबकारी विभाग ने क्वींस क्लब संचालक को नोटिस भेजकर पूछा है क्यों न लाइसेंस रद्द कर दिया जाय। बता दें कि क्वींस क्लब में बार लाइसेंस चंपालाल जैन के नाम पर है। अबकारी विभाग ने लॉकडाउन में शराब बेचने को नियम के विरूद्ध बताया है।

Read More: PDS के बारदानों का उचित मूल्य की दुकानों के अन्य कार्यों में उपयोग पर लगा प्रतिबंध, खाद्य सचिव ने मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

इससे पहले छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने क्वींस क्लब के संचालक को नोटिस जारी किया था। हाउसिंग बोर्ड ने संचालक से से स्पष्टीकरण मांगा है। लॉकडाउन में भी क्लब का संचालन किया जा रहा था।

Read More: ‘अहंकारी सरकार’ की लाठियां हमें नहीं रोक सकतीं, महिलाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा: प्रियंका

बता दें कि 27 सितंबर की रात वीआईपी रोड स्थित क्लब में शंकर नगर की एक युवती का जन्मदिन मनाने के लिए कुछ लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान पार्टी में शामिल हुए हितेश पटेल ने गोली चला दी थी।

Read More: इमरती देवी का बड़ा बयान, कहा- अगर इमरती हार भी जाएगी तो भी मंत्री रहेगी, वायरल हुआ वीडियो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"