हद हो गई! सरकारी स्कूल में मिला अवैध शराब का जखीरा, 13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Ads

हद हो गई! सरकारी स्कूल में मिला अवैध शराब का जखीरा, 13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

  •  
  • Publish Date - September 19, 2020 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

जबलपुर: शराब की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने का प्रशासन और शासन चाहे कितने ही दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आती है। ऐसा ही एक मामला जबलपुर जिले से सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में भारी मात्रा में अवैध शराब का स्टॉक मिला है। मामले को लेकर 13 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More: राहुल गांधी ने कहा- ‘स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से, राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता का साथ नहीं दे सकता

मामला धरमपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां कुचबंधिया मोहल्ले में सरकारी स्कूल में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान अफसरों ने स्कूल के एक कमरे से 12 हज़ार लीटर लाहन सहित बड़ी तादात में कच्ची शराब जब्त की है।

Read More: पहली तिमाही में 101.3 लाख करोड़ रुपए हुई सरकारी देनदारियां, वित्त मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट