रायपुर । आकाशवाणी में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी ऑफिस खोलकर नियुक्ति करने का मामला उजागर हुआ है। आरोपी ने आकाशवाणी, प्रसार भारती, DPR के नाम से फर्जी ऑफिस खोल रखा था।
पढ़ें- असम के चुनावी मैदान में राहुल गांधी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां.. आज से दो दिन कई सभाएं
पुलिस को न्यूज कलेक्शन के नाम से कई लोगों की फर्जी नियुक्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश दी है।
पढ़ें- महामारी पर सियासी लड़ाई! कोरोना के खिलाफ जंग में सा..
पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑफिस में आकाशवाणी,प्रसार भारती के अधिकारियों के नाम का बोर्ड लगा रखा था । फर्जी लेटर पैड से नियुक्ति की जा रही थी। पुलिस ऑफिस के दस्तावेज खंगाल रही है।
पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल असम में कर रहे Door To Door कैंपेनि…
भारत सरकार के अधिकारियों की फर्जी सील भी ऑफिस से बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अभिजीत शर्मा रायपुर की कई बड़ी होटलों में इंटरव्यु आयोजित करके लोगों की भर्ती करता था, भर्ती के नाम पर उम्मीदवारों से बड़ी रकम भी ऐंठता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vF4T1XOpmmc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>